
बोकारो के चिरा चास स्थित वास्तु विहार निवासी अभिषेक सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 308वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
अभिषेक सिंह के पिता सिविल इंजीनियर हैं और निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता आशा देवी गृहिणी हैं। अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो से हुई। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2018 में बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
सिविल सेवा में जाने के अपने लक्ष्य को लेकर अभिषेक लगातार प्रयासरत रहे। UPSC परीक्षा में यह उनका चौथा प्रयास था, जबकि वे दूसरी बार इंटरव्यू तक पहुंचे थे और इस बार उन्होंने सफलता हासिल कर ली।
इससे पहले वर्ष 2023 में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में 23वीं रैंक प्राप्त कर वे वर्तमान में सहरसा में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अभिषेक सिंह की इस उपलब्धि से बोकारो के युवाओं में नई प्रेरणा जगी है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर प्रयास, धैर्य और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply