
बोकारो : सेक्टर 4 स्थित बुद्ध विहार में शुक्रवार को दिवसीय “बोकारो एक्सपो फैशन एग्जिबिशन” का शुभारंभ हुआ। इस एग्जिबिशन में खास तौर पर पश्चिम बंगाल से आए कारीगरों के गहने और विभिन्न साड़ियां पसंद की जा रही है।
प्रदर्शनी में विभिन्न तरह की साड़ियां, आकर्षक ज्वेलरी, इतर और श्रृंगार सामग्री की शानदार रेंज लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। खास बात यह है कि यहां मौजूद ज्यादातर स्टॉल बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट्स से सजे हैं, जिनकी बारीकी और डिजाइन लोगों को खूब पसंद आ रही है।
बंगाल की पारंपरिक कला और आधुनिक फैशन का बेहतरीन मेल इस एग्जिबिशन में देखने को मिल रहा है। खासकर हैंडलूम साड़ियां और हस्तनिर्मित ज्वेलरी महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
स्थानीय लोगों के लिए यह एग्जिबिशन न सिर्फ खरीदारी का अच्छा मौका है, बल्कि बंगाल की संस्कृति और कारीगरी को देखने का अवसर बन गया है।
आयोजकों के अनुसार, यह एग्जिबिशन अगले दो दिनों तक चलेगा, जिसमें हर दिन बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।

Leave a Reply