आज सिटी पार्क वनभोज स्थल में तेलीडीह व्यावसायिक सेवा समिति का वार्षिक उत्सव सह वन भोज कार्यक्रम संपन्न हो गया। मौके पर समाज के सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से चास नगर निगम के पूर्व महापौर भोलू पासवान, डी फोकस चैनल के डायरेक्टर हिमांशु प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी नेत्री रितु रानी सिंह, विस्थापित नेता राजेश महतो मौजूद थे।

नई कमेटी का गठन
इस वन भोज सह मिलन समारोह में व्यावसायिक सेवा समिति के नई कमेटी का गठन हुआ है. जिसमें सर्वसम्मति से राजेश राय को अध्यक्ष बनाया गया है। वही राजाराम सिंह महासचिव संजय सोनी उपाध्यक्ष, विनय प्रसाद बरनवाल एवं सागर महत्ता को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश राय ने कहा है कि “मैं हमेशा दुकानदारों के हित में काम करता रहा हूँ और आगे भी करता रहूंगा। और उन्होंने कहा की “दुकानदारों को कोई आंख दिखाएगा तो ईंट से ईंट बजाने का काम करूंगा।” उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में कमेटी का विस्तार करेंगे एवं व्यवसाईयों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे।


Leave a Reply