
बोकारो डेस्क: मामला पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र का है. बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग -32 के पास कांदो पेट्रोल पंप के पास दिल को दहला देने वाली घटना घटी. इसमें 20 वर्षीय दिलीप मंडल जिसका नाम विद्याप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक दिलीप मंडल अपने बड़े भाई अजय के साथ मोटरसाइकिल संख्या JH 09 BM 3787 से कुमारडागा पंचायत के रानी चिड़का गांव से चास बाजार बहन की शादी का सामान की खरीदारी करने जा रहा था। इसी इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे पेट्रोल टैंकर JH 10 AS 6853 ने अपने चपेट में ले लिया, जिसमे दिलीप मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बहन की शादी की तैयारी करने जा रहे थे दोनों भाई
लोगों ने बताया की आने वाले गुरुवार को मृतक की बहन की शादी है, जिसकी तैयारी के लिए दोनों भाई मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे, लेकिन एक सड़क हादसे ने एक हँसते खेलते खुशियों से भरा विवाह का घर मातम में बदल दीं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने एनएच को मुआवजे की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम किया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम हटा दिया गया है।
पुलिस के पदाधिकारियों के अनुसार, वाहन के बीमा के आधार पर मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


