
Bokaro: करणी सेना के द्वारा जिला कार्यालय दुंदीबाग में महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेना झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्र भक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मवीर सिंह उपस्थित हुए। सबसे पहले महान शूरवीर योद्धा महाराणा प्रताप के चित्र पर अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, काली मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित ब्रद्री बाबा, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह एवं सभी उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर धर्मवीर सिंह ने कहा कि “महाराणा प्रताप शौर्य, धैर्य, त्याग, बलिदान एवं पराक्रम के प्रतिक हैं और देश, धर्म, स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। घास की रोटी खाना स्वीकार किया परंतु अपने मां, सम्मान एवं स्वाभिमान से कभी भी समझौता नहीं किया। आजीवन युद्ध किया और सदैव अकबर और उसकी सेना को पराजित किया। सभी वर्गों को सम्मान देना और सबको साथ लेकर चलते थे।”
अपराजेय योद्धा थे महाराणा प्रताप।
जब तक भारत रहेगा महाराणा प्रताप की जय-जयकार होगी। भारत के युवाओं को महाराणा प्रताप के विचारों, संस्कारों एवं आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन युवा अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बद्री बाबा ने किया।
इस अवसर पर शांति पाठ बद्री बाबा ने किया। मुख्य रूप से उपस्थित थे धर्मवीर सिंह, बद्री बाबा, सुजीत कुमार सिंह, त्रिनंदन देव सिंह, छोटू लोहार, पिंटू कुमार, देव सिंह, लम्बू सिंह, उमेश कुमार, पंकज कुमार, मंडल, आदि लोग मौजूद थे।


