चास अनुमंडल पुलिस ने बरामद किए 24 मोबाइल, मालिकों को लौटाए गए

मोबाईल खोने के बाद मिलता भी है। ऐसा ख़बर सुकून देता है। बोकारो जिले के चास अनुमंडल क्षेत्र में खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बोकारो पुलिस को सफलता मिली है। CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कुल 24 मोबाइल बरामद कर उनके मलिकों को सौंप दिया गया।

मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने चास मुफस्सिल थाना में आवेदकों को बुलाकर बरामद मोबाइल फोन सौंप दिया है। इस दौरान चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल भी मौजूद रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चास अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई जिसके अधार पर मोबाइलों को ट्रेस करके बरामद किया गया है। इसके बाद मालिकों के सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई उसके बाद मोबाइल धारकों को उनके फोन लौटा दिए गए।

थानावार बरामद मोबाइलों का विवरण इस प्रकार है—

चास थाना : 21 मोबाइल

चास मुफस्सिल थाना : 1 मोबाइल

चंदनक्यारी थाना : 1 मोबाइल

बरमसिया ओपी : 1 मोबाइल

कुल मिलाकर 24 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

मौके पर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाना में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि मोबाइल को जल्द ट्रैक कर बरामद किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *