खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुलाब लकड़ा की कारवाई, प्रशासन सख्त, 15 दुकानदारों पर कार्रवाई

पेटरवार बोकारो डेस्क : बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार के समीप छत्रुराम महतो चौक पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुलाब लकड़ा एवं जिला परामर्शी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम मो असलम ने संयुक्त रूप से किया।

स्कूल के आसपास स्थित 47 होटल, गुमटी एवं दुकानों में की गई छापेमारी

गुटखा, बीड़ी एवं अन्य तंबाकू उत्पाद बेचते हुए पकड़ा गया 15 दुकानदार

इसके बाद पेटरवार में संबंधित दुकानदारों पर कोटपा अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया तथा भविष्य में विद्यालय के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। इसी क्रम में जिले के अधिकारियों द्वारा दुकानों के समीप जागरूकता पोस्टर भी लगाया गया, जिनमें लोगों विशेषकर छात्रों एवं युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रहने की सलाह दी गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है और इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इस दौरान पदाधिकारी गुलाब लकड़ा ने होटल में खुले में खाद सामग्री को रखने पर कहा कि दुकान खोलते वक्त लाइसेंस लेने के समय ही यह स्पष्ट निर्देश दिया जाता है की दुकान में खाद्य सामग्री को खुला ना छोड़े। अगर खुले में सामान रख पाया जाता है तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *