सच साबित हुई आशंका, पेट्रोल ₹3 महंगा, देर रात पेट्रोल पंपों पर रही भीड़

हमारा बोकारो, न्यूज़ डेस्क : सोशल मीडिया पर पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी एवं इंधन के किल्लत की खबरों ने शहरवासियों के बीच हलचल तेज कर दी है। शुक्रवार की रात बोकारो के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें और भारी भीड़ देखी गई। लोग भविष्य में होने वाली महंगाई और किल्लत के डर से अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराते देखे गए।

बोकारो प्रमुख पेट्रोल पंपों रही भीड

शहर के मुख्य क्षेत्रों जैसे उषा पेट्रोल पंप, जय जवान पेट्रोल पंप, और बकरी बाजार स्थित पेट्रोल पंपों पर सबसे ज्यादा व्यस्त स्थिति रही। रात के 10 बजे के समय भी लोग लाइन लगा कर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। भीड़ अधिक होने के कारण पट्रोल पंप पर सामान्य दिनों की तुलना में पेट्रोल एवं डीजल की मांग कई गुना बढ़ गई।

मैनेजरों की अपील: स्टॉक पर्याप्त है

भीड़ को देखते हुए पेट्रोल पंप प्रबंधकों ने स्थिति स्पष्ट की।

  • पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
  • सोशल मीडिया पर चल रही अपवाहों के कारण लोग घबराहट में खरीदारी कर रहे हैं।
  • सामान्य से अधिक बिक्री होने के कारण आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे अस्थायी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

क्या कहती जनता ?

भीड़ में इंधन के लिए इन्तजार में खड़े लोगों की राय, इस स्थिति पर बंटी हुई नजर आई।

  • कुछ लोगों का कहना था कि उन्हें देश में संकट जैसी स्थिति आने का अंदेशा है, इसलिए वे पहले से तैयारी कर रहे हैं।
  • वहीं, कुछ नागरिकों ने सरकार के फैसलों पर भरोसा जताते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री जी ने कुछ कहा है, तो वह देशहित और सोच-समझकर ही लिया गया निर्णय होगा।

इंतजार और कतार

पंपों पर अव्यवस्था न हो, इसके लिए पंप पर कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दरअसल, लोगों को पहले ही अंदेशा हो गया था कि आज से कीमतें बढ़ सकती हैं। इसी जानकारी के चलते कल रात ही बोकारो के मुख्य इलाकों में पैनिक की स्थिति देखी गई। आज सुबह से पेट्रोल ₹3 की बढ़ी हुई कीमतों के साथ बिक रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं में मिली-जुली प्रतिक्रिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *