बोकारो में ट्रेजरी से फर्जी निकासी के मामले में बड़ा खुलासा, अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डे गिरफ्तार

बोकारो में ट्रेजरी से फर्जी निकासी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती तौर पर 3.15 करोड़ रुपये की बात सामने आई थी, लेकिन अब जांच में यह आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख रुपये से ज्यादा हो गया है। मामले में पुलिस ने अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


मामला बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में फर्जी निकासी से जुड़ा है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि
जांच के दौरान बोकारो पुलिस ने पाया कि रिटायर्ड हवलदार उपेन्द्र सिंह के नाम का इस्तेमाल कर पिछले तीन वित्तीय वर्षों में 63 बार में कुल 4 करोड़ 29 लाख 71 हजार रुपये की निकासी की गई।


जांच में यह भी सामने आया कि पोर्टल में जन्म तिथि और बैंक खाता संख्या में बदलाव कर फर्जीवाड़ा किया गया। आरोपी अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डे ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि निकाली गई पूरी राशि अपनी पत्नी अनु पाण्डेय के खाते में ट्रांसफर की गई।


इस मामले में बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 62/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, इस पूरे मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। फिलहाल इस बड़े फर्जीवाड़े ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में और कितने नाम सामने आते हैं।

For product details https://amzn.to/4sYbiGc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *