
बोकारो: मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे माराफारी थाना क्षेत्र के ऋतुडीह शिव मंदिर के समीप एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सेक्टर-3 निवासी 56 वर्षीय रिंकू देवी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि रिंकू देवी अपनी बेटी दिव्या कुमारी के साथ स्कूटी से जा रही थीं, तभी गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में दिव्या कुमारी को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-32 को जाम कर दिया। Iti मोड़ मोड़ से लेकर रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 9:00 बजे सड़क जाम हटाया जा सका।

Leave a Reply