BOKARO: NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर दिखा उत्साह

बोकारो से ग्राउंड रिपोर्ट: NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर दिखा उत्साह

बोकारो: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 आज पूरे देश में आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बोकारो के रामरुद्र हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतार देखने को मिली।

परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थी समय से पहले ही सेंटर पर पहुंच गए थे और प्रवेश के लिए अनुशासन के साथ लाइन में लगे नजर आए। केंद्र के बाहर अभिभावकों की भी भीड़ देखने को मिली, जो अपने बच्चों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती के साथ सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *