बोकारो जिले के बेरमो सुभाष नगर में अवैध गन फैक्ट्री चलाते 4 गिरफ्तार

बेरमो, बोकारो डेस्क / झारखंड राज्य के बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत सुभाष नगर बेरमो थाना सीसीएल क्वार्टर में अवैध गन फैक्ट्री के संबंध में बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना को एसटीएफ पटना बिहार से गुप्त सूचना प्राप्त हुई. प्राप्त सुचना के आधार पर स्थल के सत्यापन के बाद करवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुभाष नगर में छापेमारी की जहां राजकुमार सिंह उर्फ बंटी सीसीएल क्वार्टर के घर में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री को चलते हुए 4 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है.

पकड़े गए एवं फरार व्यक्ति

मौके से पकड़े गए अपराधियों में देवघर जिला के मरगोमुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम किशनपुर निवासी उसमान अंसारी उर्फ अरमान,

बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वर्दा निवासी रिजवान,

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज निवासी इम्तियाज तथा

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मुखबीरा निवासी संजय कुमार साव उर्फ संजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है.

वहीं भागे साथी का नाम पुछने पर बेरमो के सुभाषनगर निवासी राजकुमार सिंह उर्फ बंटी का नाम बताया. पकड़े गए अपराधकर्मियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उक्त सभी अवैध रूप से देशी हथियार बनाने का काम करते है. कई बार अलग-अलग राज्यों में पकड़े जाने पर जेल जा चुके है. पकड़े गए अपराधकर्मियों के निशानदेहीं पर अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालन में अर्ध-निर्मित पिस्टल बॉडी, कई वैरल, अवैध मिनि गन फैक्ट्री संचालन हेतु लेथ मशीन, मिलिंग मशीन और ड्रील मशीन बरामद किया गया है. अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है.

बरामद एवं जब्त सामान

7 पीस जिन्दा गोली, जिसके पेंदी पर 7.65 mm KF लिखा हुआ, अर्धनिर्मित पिस्टल बॉडी 6 पीस लम्बाई करीब 6 इंच, अर्धनिर्मित पिस्टल स्लाईडर 6 पीस लम्बाई करीब 6 इंच, अर्धनिर्मित पिस्टल पिठिया 6 पीस लम्बाई करीब 4 इंच, अर्धनिर्मित बैरल 20 पीस लम्बाई करीब 4 इंच स्लाईडर बनाने वाला लोहा का टुकड़ा 9 पीस लम्बाई करीब 16 से०मी०, मोटाई करीब 19 mm, एवं चोड़ाई करीब 38 mm, रैयती 9 पीस छोटा-बड़ा सलाई, रैंच 1 पीस, चाँद 1 पीस, वर्नियर 1 पीस, कैप हेण्डल 1 पीस, राईट ऐन्गल 1 पीस, स्कैल 2 पीस, टफ 3 पीस, डाय हेण्डल 1 पीस, सॉकेट 4 पीस, टी-कटर 1 पीस, ड्रीलचक 1 पीस, लोहे का पटिया 47 पीस (छोटा-बडा) सहित लेथ, मिलिंग, ड्रील आदि कई प्रकार की मशीनें भी बरामद की गई.

इस छापेमारी दल में प्रमुख रूप से बेरमो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, एसआई अरुण कुमार, एएसआई प्रभात किरण कोकिल, एएसआई सुभाष मुर्मू , एएसआई हरिश्चंद्र तिर्की, आरक्षी 238 ललन कुमार सिंह आरक्षी 1682 सनातन मरांडी शामिल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *