रक्षाबंधन पर विद्यालय में रंगोली, मेहंदी और राखी निर्माण प्रतियोगिता

मेहंदी प्रतियोगिता

हमारा बोकारो ,पेटरवार डेस्क। पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पेटरवार में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर रंगोली, मेहंदी, आरती थाल, राखी निर्माण, तोरण एवं मूर्ति कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आरती थाल सज्जा में शिवांशी कुमारी प्रथम, इशिता कुमारी द्वितीय और अनुष्का कुमारी तृतीय रहीं। मेहंदी में रिद्धि पटेल प्रथम, पुष्पा कुमारी द्वितीय और जया कुमारी तृतीय रहीं। राखी निर्माण में मुस्कान कुमारी प्रथम, काव्या कुमारी द्वितीय और शिवम कुमार तृतीय रहे। रंगोली में श्रेया कुमारी, प्रियांशु कुमार व खुशबू कुमारी की टीम प्रथम, नंदनी कुमारी, सलोनी कुमारी व सिमरन कुमारी द्वितीय तथा लक्ष्मी कुमारी, रानी कुमारी व संजू कुमारी की टीम तृतीय रही। तोरण में दिव्या कुमारी प्रथम और साक्षी कुमारी द्वितीय रहीं। मूर्ति कला में प्रिया शर्मा प्रथम, आरव कुमार द्वितीय और मयंक कुमार तृतीय रहे।विद्यालय के आचार्यों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *