चास, चंदनकियारी और चंद्रपुरा में पंचायत फैसिलिटेटर की भर्ती, आवेदन आज शाम 5 बजे तक

बोकारो। चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (CINI) की ओर से KAWACH प्रोजेक्ट के तहत बोकारो जिले के चास, चंदनकियारी और चंद्रपुरा प्रखंड में पंचायत स्तर पर Panchayat Facilitator के पद के लिए उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। संस्था की ओर से इन तीन प्रखंडों में पंचायत स्तर पर कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।

भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 23 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि किसी भी विषय से स्नातक उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। विकासात्मक संगठनों के साथ बाल संरक्षण, बाल अधिकार, दिव्यांगता समावेशन या इसी तरह के क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव अपेक्षित है।चयनित पंचायत फैसिलिटेटर को ग्राम पंचायत, निर्वाचित प्रतिनिधियों, पंचायत अधिकारियों और समुदाय के साथ समन्वय करना होगा। इसके अलावा ग्राम सभा, बाल संरक्षण समितियों, सरकारी योजनाओं और बाल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी। गांवों, स्कूलों और सामुदायिक संस्थानों में नियमित भ्रमण भी करना होगा। दो पहिया वाहन चलाने का वैध लाइसेंस रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।इच्छुक अभ्यर्थी आज यानी 1 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन संस्था की ओर से दिए गए ई-मेल cinijhk@cinindia.org पर भेजा जा सकता है।

अभी जानकारी के लिए इस नंबर पर पर संपर्क करें +91 79082 61395

तीनों प्रखंड: चास | चंदनकियारी | चंद्रपुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *