
पेटरवार। लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशिष्ट विद्यालय सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यालय को यह सम्मान अंचल अधिकारी अशोक राम द्वारा प्रदान किया गया।।वहीं, विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा को विशिष्ट विद्यालय प्रबंधक सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षक सुनील दास गुरु को हिंदी एवं संस्कृत विषय में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।


