
बोकारो डेस्क: बोकारो रेलवे स्टेशन से 5 किमी दूर रेलवे ट्रैक से पुलिस ने एक सिरकट्टी शव बरामद किया है। जीआरपी के इंस्पेक्टर अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल बालीडीह थाना क्षेत्र में पड़ती है, बालीडीह पुलिस के साथ साथ हमारी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिला निवासी 22 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। जो जमुई जिले के धर्मपुर गांव निवासी थे और बोकारो में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि मृतक विक्षिप्त था या किसी मामले को लेकर डिप्रेशन में भी था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


