पुलिस ने खोज निकाली, महिला के सुहाग की अंतिम निशानी

बोकारो। बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित क्वार्टर संख्या 172 में 25 नवंबर 2025 को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बरामद सामान महिला को सौंप दिया। चोरी के समय परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे।सिटी थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बरामद मांग टीका और झुमका सोमवार को रीना देवी को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरी हुआ लैपटॉप भी बरामद कर उसके मालिक को पहले ही सौंपा जा चुका है।सामान वापस मिलने के बाद रीना देवी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि बोकारो पुलिस ने उनके सुहाग की अंतिम निशानी उन्हें वापस लौटा दी है। उनके लिए ये आभूषण बेहद भावनात्मक और अनमोल हैं।पुलिस की इस कार्रवाई से रीना देवी और उनके परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *