पेटरवार में एक दिवसीय वैदिक गणित कार्यशाला का आयोजन

हमारा बोकारो ,पेटरवार डेस्क। पूज्य तपस्वी श्री जग जीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पेटरवार में एक दिवसीय वैदिक गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशि भूषण गुरुजी, उपाध्यक्ष रविकांत सिंगला, कोषाध्यक्ष नागेश्वर कुमार, अभिभावक प्रतिनिधि रथलाल महतो एवं प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं वंदना के साथ किया। इस दौरान वैदिक गणित कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भारतीय गणितीय पद्धति वैदिक गणित के सरल एवं उपयोगी सूत्रों से परिचित कराना था। प्रशिक्षकों के रूप में विद्या विकास समिति, झारखंड प्रांत के प्रांत प्रमुख एवं सह क्षेत्रीय प्रमुख राजीव रंजन, +2 उच्च विद्यालय के गणिताचार्य राजेश विश्वकर्मा तथा सेवानिवृत्त बीईओ कामेश्वर कुमार महतो ने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षकों ने वेनुकूलम, निखिलम सहित वैदिक गणित के विभिन्न सूत्रों एवं तकनीकों के माध्यम से कठिन गणितीय प्रश्नों को सरल, तीव्र एवं रोचक तरीके से हल करने की विधियां बताईं। गुणा, भाग, वर्ग सहित विभिन्न गणितीय संक्रियाओं को कम समय में हल करने के आसान तरीकों का विद्यार्थियों ने अभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *