
कुश-लव जयंती
पेटरवार। अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय फाउंडेशन की ओर से रविवार को वन सभागार, पेटरवार में कुश-लव जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक चेतना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के संरक्षक प्रशांत सिन्हा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों को कुश-लव जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। साथ ही युवाओं को समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर बल दिया गया। समारोह में कुश-लव के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। समारोह में मोहन लाल सुमन, ईश्वर लाल महतो, भोला नाथ महतो एवं अरुण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर महतो, प्रदेश सचिव बहादुर महतो, जिला उपाध्यक्ष सुरेश महतो, जिला पदाधिकारी महेश कश्यप, अरुण महतो एवं विजय कुमार महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंच का संचालन विजय महतो ने किया।
