
शिक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
हमारा बोकारो ,पेटरवार डेस्क। संकल्प सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को पेटरवार प्रखंड अंतर्गत कोह पंचायत सचिवालय में आधुनिक शिक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों और बच्चों को शिक्षा के महत्व तथा उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों को बताया गया कि पांचवीं कक्षा के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा एवं नेतरहाट विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बेहतर शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश का अवसर प्राप्त किया जा सकता है। वहीं, दसवीं और 12वीं कक्षा के बाद उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक एवं करियर विकल्पों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।इस दौरान बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रश्नों के जवाब दिए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

उपस्थित लोग
कार्यक्रम में संकल्प सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डिफेंस किस्कू, उपाध्यक्ष दशरथ टुडू, सचिव रीना कुमारी, कोषाध्यक्ष भगवान दास, विद्या कुमारी, अनिता कुमारी, कोह पंचायत के मुखिया राजेंद्र रजवार, लुगुबुरु के सचिव लोबिन मुर्मू, रामकृष्ण सोरेन, जयदेव, वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
