बोकारो में अवैध बीयर की बड़ी खेप बरामद, XUV से 1080 कैन जब्त

अवैध बीयर की खेप

हमारा बोकारो बोकारो डेस्क। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिंड्राजोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की महिंद्रा XUV 500 से 45 कार्टन में कुल 1080 कैन Haywards 5000 बीयर बरामद की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से चास की ओर एक वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर चास कॉलेज के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध XUV 500 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक नाका तोड़कर वाहन लेकर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा करते हुए वाहन को सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बिस्सा बासा के पास पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर 45 कार्टन में रखी 1080 कैन बीयर बरामद हुई। पुलिस ने बीयर के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है।
इस मामले में पिंड्राजोरा थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज कर वाहन मालिक, चालक समेत एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *