राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बरईकला में कार्यक्रम, डॉ. एमपी परमेश्वरण को किया याद

पेटरवार। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरईकला में राष्ट्रीय साक्षरता दिवस डॉ. एमपी परमेश्वरण के स्मरण में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार वर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया।
मौके पर ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है। साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, अवसरों और समाज में अपनी भूमिका को समझने में सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और साक्षरता के माध्यम से समाज में व्याप्त रूढ़िवादी विचारों, जाति-पाति में भेदभाव, बेटा-बेटी में अंतर, जादू-टोना तथा सांप्रदायिक हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समझने और दूर करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में शिक्षक उमेश कुमार महतो, राजेंद्र प्रसाद ठाकुर, मनोहर नायक, शांति राम मोदी, विनोद कुमार सिंह, बसंत कुमार महतो, बैजनाथ महतो, बलदेव साव, सावित्री देवी, वंदना कुमारी, महिमा कुमारी, बृहस्पति कुमार मांझी, सुधाकर कुमार, नमिता टैगोर सहित समिति के सदस्य वीरेंद्र कुमार ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *