धरागगन सिद्धांत के जनक डॉ. ए.के. झा की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

हमारा बोकारो पेटरवार डेस्क । खोरठा साहित्यकार, मौसम वैज्ञानिक एवं धरागगन सिद्धांत के जनक डॉ. ए.के. झा की पुण्यतिथि पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, पेटरवार अंचल कमिटी की ओर से मंगलवार को प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एवं संचालन अंचल सचिव महेंद्र मुंडा ने की। कार्यक्रम का संयोजक पंचानन महतो ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. ए.के. झा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री पंचानन महतो ने कहा कि डॉ. ए.के. झा समाज के महान व्यक्तित्वों में से एक थे। उन्होंने खोरठा साहित्य एवं भाषा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें धरागगन सिद्धांत के जनक के रूप में भी जाना जाता है। अंचल सचिव महेंद्र मुंडा ने कहा कि डॉ. ए.के. झा समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों में शामिल थे। उन्होंने अपने कार्यों से समाज पर अमिट छाप छोड़ी। वे मार्क्सवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता थे और पेटरवार में पार्टी की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि डॉ. झा द्वारा लिखी गई पुस्तकें विश्वविद्यालयों से लेकर गांव स्तर तक विद्यार्थी पढ़ते हैं।
मौके पर उमाचरण रजवार, अजीत महतो, राधेश्याम राम, सोहराय मुंडा, पूरन तुरी, गोविंद मांझी, चुंबन महतो, सूर्यनाथ महतो, अकलू घांसी, मोहर महतो, दीनू रजवार, कालू बंसल, राधेश्याम महतो, हरि नारायण महतो, राहुल कुमार मुंडा, लोधे मांझी, मदन महतो, रमेश महतो, गनसु महतो, परमेश्वर मांझी, दुखतार अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *