देवघर एयरपोर्ट में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल का स्वागत

देवघर (बाबा नगरी): बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के जनरल सेक्रेटरी कुलविंदर सिंह गिल का देवघर एयरपोर्ट आगमन पर स्वागत किया गया। यह क्षण राज्य के खेल जगत के लिए प्रेरणादायक रहा।

अंतरराष्ट्रीय कोच सह झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन (JBA) के सचिव जेपी सिंह के नेतृत्व में गिल का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। देवघर एयरपोर्ट पर आयोजित इस स्वागत समारोह में खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला।

गौरतलब है कि पहली बार 26वीं जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 29 मार्च से 1 अप्रैल तक साहिबगंज में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की 18 बालक एवं 15 बालिका टीमें भाग ले रही हैं। यह आयोजन राज्य के बास्केटबॉल इतिहास में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

देवघर एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान झारखंड बास्केटबॉल के तकनीकी चेयरमैन आरिफ आफताब, साहिबगंज बास्केटबॉल एसोसिएशन के ओम प्रकाश चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी किंकर कृष्णा तथा देवघर बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव आजाद पाठक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

सभी ने सिंह गिल को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण दे कर स्वागत अभिनंदन किया । इस अवसर पर जेपी सिंह ने कहा,“यह झारखंड बास्केटबॉल के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि कुलविंदर सिंह गिल जैसे अनुभवी व्यक्तित्व हमारे बीच आए हैंअपनी व्यस्त दिनचर्या और पारिवारिक परिस्थितियों, विशेषकर माता जी के अस्वस्थ होने के बावजूद उनका यहां आना उनके समर्पण को दर्शाता है।” उन्होंने आगे कहा कि वरिष्ठ खिलाई की उपस्थिति खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और राज्य में बास्केटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं, कुलविंदर सिंह गिल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है सही मार्गदर्शन और अवसर कीजो अब इस तरह के आयोजनों से संभव हो रहा है

One response to “देवघर एयरपोर्ट में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल का स्वागत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *