
आज के समय हर कोई रील बनाकर वायरल हो जाना चाहता है। इसके लिए बच्चे से लेकर नौजवान तक हर कोई जान जोख़िम में डालने से नहीं चूकते। अधिक लाइक कमेंट पाने की ख्वाहिश आज बोकारो रेलवे गुड शेड यार्ड में एक बच्चे की जीवन लीला समाप्त हो गई और एक बुरी तरह घायल हो गया।
बताया जा रहा है की बच्चे पेंटाकॉस्टल स्कूल में पढ़ते थे, बोकारो स्टील सिटी के छात्र कौशिक शर्मा (निवासी – बारी कोऑपरेटिव कॉलोनी) की मृत्यु हो गई, जबकि उसी स्कूल के छात्र अभिमन्यु चटर्जी (निवासी – सेक्टर 12) गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र गुड्स शेड क्षेत्र में वीडियो रील बना रहे थे। इसी दौरान दोनों हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए।
घटना के बाद आरपीएफ ने दोनों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कौशिक शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिमन्यु चटर्जी का उपचार बोकारो जनरल अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply