
बोकारो: देशव्यापी ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को गति देते हुए बोकारो स्टील प्लांट (BSL) द्वारा रविवार, 29 मार्च को सेल-बोकारो साइक्लोथॉन 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिटनेस, एक्टिव मोबिलिटी और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।
Cyclothon में 600 से अधिक साइकिलिस्टों ने लिया हिस्सा
साइक्लोथॉन में बोकारो, रांची एवं अन्य जिलों व शहरों से आए 600 से अधिक प्रतिभागी प्रतिभागी ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे सेक्टर-4 स्थित आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर से हुई।
प्रमुख उपस्थिति एवं फ्लैग-ऑफ
प्रतियोगिता का आधिकारिक फ्लैग-ऑफ बीएसएल निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन के कई वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें राजश्री बनर्जी (अधिशासी निदेशक, मानव संसाधन), चित्त रंजन मिश्रा (अधिशासी निदेशक, सामग्री प्रबंधन), अनीष सेनगुप्ता (अधिशासी निदेशक, परियोजनाएं), अनुप कुमार दत्त (अधिशासी निदेशक, संकार्य), डॉ. बिभूति भूषण करुणामय (अधिशासी निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ), विकास मनवटी (अधिशासी निदेशक, खान) शामिल थे.
इसके अलावा सेल बोकारो के विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक और अन्य अधिकारी भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे थे।
व्यवस्थित मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था
14 किलोमीटर की इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को निर्धारित रूट के दो राउंड पूरे करने थे। जिसमे कार्यक्रम आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर (प्रारंभ) होकर ➔ पथरकट्टा चौक होते हुए ➔ राम मंदिर चौक ➔ राजेंद्र चौक ➔ गांधी चौक ➔ के बाद आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर में समाप्ति) हुआ ।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान साइकिलिस्टों की सुरक्षा के इंतजाम किये गए थे। मार्ग में जगह-जगह पेयजल और मेडिकल टीमों की तैनाती थी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न श्रेणियों के पुरुष और महिला विजेताओं को निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन एवं अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply