
बोकारो: सोमवार की दोपहर, तपती सड़क और BSL एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग के पास से गुजरती गाड़ियों का शोर… लेकिन इसी शोर के बीच एक जिंदगी खामोशी से मौत की ओर बढ़ रही थी। एक व्यक्ति सड़क के किनारे खून से लथपथ किसी का इन्तेजार कर रहा था की कोई आये और उसे अस्पताल ले जाए.
मददगार बनी सिटी पुलिस
लोग देख रहे थे लेकिन कोई घायल को अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठा रहा था. शरीर से बहता खून और राहगीरों की बेरुखी के बीच, जैसे ही सूचना सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास तक पहुंची, उन्होंने एक पल की भी देरी नहीं की। वे न केवल मौके पर पहुंचे बल्कि घायल को अपने वाहन से अस्पताल ले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर कुछ मिनटों की और देरी होती, तो अत्यधिक रक्तस्राव के कारण स्थिति जानलेवा हो सकती थी।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज जारी है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस दो पहलुओं पर जांच कर रही है:
- यह सड़क दुर्घटना का मामला है या किसी हमले का?
- घायल व्यक्ति कहां का रहने वाला है?


Leave a Reply