
बोकारो : बीते 29 मार्च को अपने दोस्तों के साथ बोकारो रेलवे यार्ड में अपने दोस्तों के साथ रील बना रहे थे। इसी दौरान बिजली के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ जाने से एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी वहीं 17 साल के अभिमन्यु चटर्जी बुरी तरीके से घायल हो गया था। इसका इलाज दुर्गापुर के अस्पताल में चल रहा था, इलाज के दौरान मंगलवार को ज़िंदगी की जंग हार गया।
अभिमन्यु कतरासगढ़ राजबाड़ी निवासी सह शांति संघ क्लब के एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट देवी प्रसाद चटर्जी का पुत्र था। बताते चलें कि रील बनाने के दौरान बिजली के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ जाने से बुरी तरीके से अभिमन्यु झुलस गया था।
आज बुधवार को कतरास के लिलोरी मंदिर शमशान में अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply