
बोकारो में सेल अतिक्रमण पर लगातार करवाई करता रहा है. इसी क्रम में बुधवार को बोकारो स्टील प्लांट में अवैध निर्माण कर रहे पक्का चारदीवारी पर बुलडोज़र चलाया गया. इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला.
इसी दौरान मौके पर मौजूद बीएसएल के अधिकारी और सुरक्षा गार्ड के साथ अतिक्रमण करने वालों ने जमकर हंगामा किया जहां मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया।
मामला बोकारो के नेशनल हाईवे सेक्टर 12 स्थित हनुमान नगर के पास की है। बताते चले कि बोकारो स्टील प्लांट के जमीन पर अतिक्रमण कर लोग पक्का मकान बना दे रहा जो इन दिनों बढ़ते जा रहा है।
सेल के पदाधिकारियों ने बताया की सेल के बिजली पानी का अवैध तरीके से प्रयोग से करोड़ों की चपत अवैध कब्जाधारीयो द्वारा लगाया जा रहा है। बीएसएल समय समय पर इसे हटाने के लिए ड्राइव चलाता है लेकिन अतिक्रमण करने वालों के हौसले इतने बुलंद होता है कि फिर से पक्की दीवार और पक्का मकान बना लेता है।
जवानों से भिड़गए अतिक्रमणकारी
ऐसे में आज भी जब बुलडोजर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा तो टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारी सीधे बीएसएल के अधिकारी और होमगार्ड के जवानों से भिड़ गए. मौके पर जहां अंत में अतिक्रमण कर रहे लोगों को खदेड़ा दिया गया तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान सीमेंट और छड़ से बनी ऊंची चारदीवारी की दीवार को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया।

Leave a Reply