
बोकारो से चंद्रपुरा थाना क्षेत्र मे स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें स्कूल के बच्चे बैठे हुए थे।
बस बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारीदह की स्कूल बस है । घटना चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजाबेड़ा के समीप हुई, जहां बस एक ट्रक की चपेट में आ गई।
इस हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक इलाज चंद्रपुरा के अस्पताल में कराया गया।
गंभीर रूप से घायल कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए BGH (बोकारो जनरल अस्पताल) भेजा गया है।👨💼 घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त अजय नाथ झा अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
साथ ही बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों को निर्देश भी दिए। वही बच्चों के अभिभावकों से मिलकर ढांढस बंधाया।
फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply