एसपी नाथू सिंह मीणा ने दो पुलिस अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी

बोकारो: पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो पुलिस अधिकारियों को पदस्थापित किया है।

चास थाना प्रभारी बने दिनेश कुमार सिंह

जारी आदेश के अनुसार पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को चास थाना का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, गांधी नगर ओपी में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रविनारायण झा को चिराचास थाना का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। आपको बताते चलें कि चास के नंदुआ स्थान में जिम मामले में थाना के प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए थे।

इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *