बिना कोचिंग का सहारा लिए हासिल किये 99.6%, जिला टॉप हुए अमृतराज

बोकारो जिले के होली क्रॉस स्कूल बालीडीह के मेधावी छात्र अमृत राज ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 में आर्ट्स संकाय में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है,

अमृत ने पॉलिटिकल साइंस में 100 अंक, इकोनॉमिक्स में 100 अंक, संस्कृति में 100 अंक , इंग्लिश में 99, हिस्ट्री में 99 अंक प्राप्त किए हैं, खास बातचीत में अमृत राज ने बताया कि वह अपने परीक्षा परिणाम से बेहद खुश हैं, क्योंकि सालभर की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें यह सफलता मिली है आगे उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर मेहनत और सही रणनीति होना बेहद जरूरी है वहीं परीक्षा की तैयारी को लेकर अमृत राज ने बताया कि वह रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई करते थे साथ ही हर विषय के लिए उन्होंने चैप्टर वाइज स्ट्रेटजी बनाकर पढ़ाई करते थे, जिससे पूरा सिलेबस समय पर पूरा करने में काफी मदद मिली है बोर्ड परीक्षा के आखिरी महीने की रणनीति पर चर्चा करते हुए अमृत ने बताया कि प्रीवियस ईयर प्रश्न पत्र, सैंपल पेपर और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है और बार-बार अभ्यास करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा का डर भी खत्म हो जाता है वहीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को संदेश देते हुए अमृत राज ने कहा कि सबसे पहले अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए और लगातार मेहनत करते रहना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अनुशासन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है पढ़ाई के दौरान होने वाले डिस्ट्रैक्शन को लेकर अमृत ने बताया कि कई बार लगातार पढ़ाई से थकावट महसूस होती थी ऐसे समय में वह छोटे-छोटे ब्रेक लेते थे और कभी-कभी दोस्तों से फोन पर बात कर लेते थे, जिससे उनका मन फ्रेश हो जाता था और दोबारा पढ़ाई में ध्यान लगाने में मदद मिलती थी वहीं भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए अमृत राज ने बताया कि वह आगे पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं और भविष्य में आईएएस अधिकारी बनने का सपना है. वहीं अमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी नानी, बड़े भाई, माता-पिता और शिक्षकों को दिया है जिन्होंने, उनकी कमजोरी को दूर करने में हमेशा मदद की है.

पारिवारिक पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए अमृत ने बताया कि उनके पिता कृष्ण दयाल सिंह समाजसेवी हैं, जबकि उनकी माता राधिका लॉ कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं वहीं बेटे की सफलता पर अमृत राज के पिता कृष्णा दयाल सिंह ने बताया कि वह बेटे की सफलता से बहुत खुश है और उन्हें उम्मीद है कि और अभी बेहतर प्रदर्शन करेंगे वहीं उनकी मां राधिका ने बताया कि अमित राज बचपन से ही मेधावी रहे हैं ऐसे में बेटे की सफलता से वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *