प्राकृतिक वॉटरफॉल बरवाघाट में नहाने गए दो बच्चे डूबे, बचाव दल पहुंचा

बोकारो न्यूज़ डेस्क: बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के बरवा घाट में मंगलवार की सुबह दो बच्चे नहाने गए छात्र दामोदर के गहरे पानी में डूबे. एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है वही दुसरे की तलाश जारी है.

सनी, विष्णु एवं रवि आजाद नगर एवं LH के रहने वाले बच्चे मंगलवार की सुबह स्कूटी से नहाने के लिए गए थे. तीनो बच्चे रीतुडीह के MID Point public स्कूल के छात्र हैं. बच्चे ट्यूशन का बहाना बना कर घर से निकले थे.

एक छात्र विष्णु का शव बरामद कर लिया गया है वही दुसरे छात्र सनी की तलाश जारी है.

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाने के क्रम में विष्णु और सनी गहरे पाने में चले गए और डूबने लगे. लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो बचाव के लिए शोर मचाने लगे. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जम गई.

इसके बाद पुलिस एवं गोताखोरों के द्वारा बचाव एवं राहत कार्य के दौरान विष्णु का शव पानी से निकाल लिया गया है वही सनी की तलाश में राहत दल लगी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *