बोकारो: LIC एजेंट से 3.50 लाख की लूट, डिक्की तोड़कर पैसे ले उड़े बदमाश

बोकारो: चास में बदमाशों के हौसले सातवें आसमान पर है. प्रसाशन का चोरों पर कितना डर है इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है की दिनदहाड़े चास क्षेत्र से LIC एजेंट के डिक्की से साढ़े तीन लाख उड़ा कर चम्पत हो गए । आज दोपहर के समय अज्ञात अपराधियों ने एक एलआईसी एजेंट की बाइक की डिक्की तोड़कर 3 लाख पचास हज़ार से भरा बैग लेकर उड़न छु हो गए।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित दिनेश चंद्र झा, चास के एसएस कॉलोनी में रहते हैं। दिनेश चन्द्र झा गुरुद्वारा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर अपने पैतृक गांव कमारर्बेंदी जा रहे थे।

अपने पैत्रिक गाँव जाने के क्रम में रास्ते में चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ चौक के पास वह कुछ देर के लिए रुके और अपनी बाइक खड़ी कर एक दुकान में खरीदारी करने चले गए। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया, बाइक की डिक्की तोड़ी और उसमें रखा नकदी से भरा बैग लेकर आईटीआई मोड़ की ओर चले गए।

इसके बाद जब उन्होंने अपनी बाइक की जांच की तो डिक्की टूटी हुई मिली और पैसों से भरा बैग गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल चास थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है एवं स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त कर रही है। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति पीड़ित के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया है, जिसकी गतिविधियों की जांच की जा रही है।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी पुत्री की शादी की थी और उसके लिए कर्ज लिया था। उसी कर्ज की राशि चुकाने के लिए वह बैंक से पैसे निकालकर गांव जा रहे थे। फिलहाल चास थाना पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *