दुग्दा में सड़क हादसा: पत्रकार राजेंद्र महतो की मौत

बोकारो: बोकारो जिला के दुगदा थाना क्षेत्र के चंदवाडीह बस्ती स्थित गैस एजेंसी के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में रांची एक्सप्रेस के पत्रकार राजेंद्र महतो का निधन हो गया। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र महतो सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर आगे बढ़ते हुए एक कंप्यूटर सेंटर में जा घुसा। हादसा इतना इतना जोरदार था कि पत्रकार राजेंद्र महतो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें डीवीसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शव को घटनास्थल पर रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे देर रात तक आवागमन बाधित रहा।

राजेंद्र महतो पहले दैनिक भास्कर में भी रिपोर्टिंग कर चुके थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास करता रहा है। देर रात तक स्थिति को सामान्य करने की कोशिश जारी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *