
अगर आपको बोकारो के उकरीद मोड़ पर किसी सड़क दुर्घटना खबर मिले, तो हैरान न होइएगा। यह इलाका अब ऐसा बन चुका है जहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। ऐसे में यहां से गुजरते समय लोगों को अपना ध्यान स्वयं रखने की जरूरत है। क्योंकि इस मोड़ पर हादसे अब आम बात हो रही है।
उकरीद मोड़ एक बार फिर सड़क हादसे हुई है। आज 26 मार्च दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे के करीब सेल यार्ड से आईटीआई मोड़ की ओर जा रहा 18 चक्का ट्रक संख्या JH02BX 4502 , जिस पर भारी आयरन कॉइल लदा हुआ था, अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में राहत की बात यह रही कि ड्राइवर को किसी प्रकार की चोट नहीं आई, लेकिन ट्रक से गिरा भारी आयरन कॉइल बीच डिवाइडर पर जा गिरा। यदि यह कॉइल खुलकर सड़क पर बिखर जाता, तो संपर्क में आने वाले कई लोगों की जान जा सकती थी।
उकरीद मोड़ में लगातार हो रही घटनाएं
उकरीद मोड़ बीते कुछ दिनों से लगातार हादसों का गवाह बन रहा है।
हाल ही में मॉर्निंग वॉक पर निकली 48 वर्षीय शीला देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया।
13 मार्च (शुक्रवार) को दोपहर करीब 12 बजे इसी मोड़ के पास चलती ट्रेलर से स्टील की चादरें ताश के पत्तों की तरह सड़क पर बिखर गईं। गनीमत रही कि उस वक्त आसपास कोई वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
20 फरवरी को उकरीद मोड़ स्थित बबलू चिकन दुकान के सामने शाम करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
लगातार हो रही इन घटनाओं से साफ है कि यह इलाका अब दुर्घटना संभावित जोन बनता जा रहा है।
लोगों में दहशत और आक्रोश
लगातार हादसों से स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश दोनों है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्पीड कंट्रोल, ट्रैफिक मॉनिटरिंग और सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रशासन से स्थानीय नागरिकों की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि उकरीद मोड़ को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित कर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply