
बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुटांड़ जंगल में एक नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने पूरे क्राइम सीन की घेराबंदी कर दी है और जांच के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।
प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल करीब 8 महीने से लापता पुष्पा कुमारी का हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

Leave a Reply