बोकारो के पिण्ड्राजोरा अपहरण कांड में लापरवाही 28 पुलिसकर्मी निलंबित

बोकारो एक बार फिर सुर्ख़ियों में है, जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में दर्ज एक अपहरण कांड ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 24 जुलाई 2025 को खूँटाडीह निवासी रेखा देवी ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री पुष्पा महतो के अपहरण की शिकायत दर्ज कराती है । इस मामले में पिण्ड्राजोरा थाना कांड संख्या 147/25, दिनांक 4 अगस्त 2025 को बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया जाता है।

संदेह में प्रारंभिक जाँच टीम

प्रारंभिक जांच में गठन की गई एसआईटी टीम के लापरवाही और संदिग्ध आचरण सामने आया है , जिससे अभियुक्त को लाभ पहुंचाने की आशंका जताई गई।

इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में नई टीम गठित की गई। इस टीम ने महज एक दिन में मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर अपहृता के कंकाल, कपड़े और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिसकर्मियों पर आरोपी से सांठगांठ के आरोप

जांच के दौरान पता चला की थाना स्तर पर गोपनीयता भंग हुई है और कुछ पुलिसकर्मियों पर आरोपी से सांठगांठ, पैसों के लेने देने और पार्टी करने के आरोप लगे। इस गंभीर लापरवाही के चलते थाना प्रभारी से लेकर आरक्षी तक कुल 28 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित किये गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *