
बोकारो, झारखंड डेस्क | अप्रैल 2026: झारखंड की औद्योगिक नगरी बोकारो अब कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी अपनी पहचान मज़बूत कर रही है। शहर के चिन्मय विद्यालय के छात्र और नन्हे कलाकार अथर्व भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में अपनी प्रतिभा का प्रसर्शन कर बोकारो का मान सम्मान बढाया है.
फिल्म ‘डिस्टेंट’ की अंतरराष्ट्रीय जीत
निर्देशक देवेंद्र सिन्हा की फिल्म Distant इन दिनों दुनिया भर के फिल्म फेस्टिवल्स में चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में संपन्न हुए कंचनजंगा इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव 2026 में इस फिल्म को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के सम्मान से नवाजा गया है।
‘नील’ के किरदार में बोकारो के अथर्व का जादू
फिल्म में अथर्व भारद्वाज ने “नील” नामक एक मासूम बच्चे का मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म समीक्षकों के अनुसार, अथर्व का अभिनय इतना सहज और भावनात्मक है कि वह कहानी के मर्म को जीवंत कर देता है। एक नन्हे कलाकार द्वारा इतनी जटिल भावनाओं को पर्दे पर उतारना दर्शकों को एक बार अपनी और खींचता है.
अथर्व एक समाज सेवा और सक्रिय राजनीति परिवार से आते है। दादा हरेंद्र चौबे समाजसेवी हैं। वहीं उनके पिता रवि चौबे राज्य की राजनीति में सक्रीय हैं।
सफलता का श्रेय और आभार
अपनी इस उपलब्धि पर नन्हे अथर्व ने परिपक्वता का परिचय देते हुए निर्देशक देवेंद्र सिन्हा और पूरी फिल्म यूनिट का धन्यवाद किया।

Leave a Reply