तेलगड़िया में तेज रफ़्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, स्थति गंभीर

Bokaro Desk: बोकारो के तेलगड़िया क्षेत्र में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिसमे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब महिला बासबदरो मोड़ से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान वेदांता प्लांट की ओर से आ रही एक नीले रंग की बलेनो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को हिल कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें ICU में रखा गया है।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *