जामताड़ा के 4 साइबर अपराधी बोकारो के मालती लग्जरिया अपार्टमेंट से गिरफ्तार

चास मुफस्सिल थाना / बोकारो झारखंड: मालती लक्सरिया अपार्टमेंट चास मुफस्सिल थाना अंतर्गत N ब्लॉक फ्लैट नंबर 101 में रहकर साइबर ठगी का काम किया जा रहा है सूचना मिलने के बाद चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में छापेमारी की गई. जिसमे साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. छापेमारी दल में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक अनिल कच्छप भी शामिल रहे।

चास डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी साथ में पुलिस निरीक्षक सह उपाधीक्षक रूपेंद्र कुमार राणा भी मौजूद रहे.

छापेमारी में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं, प्रकाश दास, पिंटू दास, अंकित दास, प्रियांशु दास सभी जामताड़ा के रहने वाले हैं. उनके पास से 16 मोबाइल फोन, लैपटॉप, डायरी के साथ कई मोबाइल नंबर मिले हैं.

छापेमारी दल में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी चास मुफस्सिल प्रकाश मंडल, राहुल कुमार राम, रवि कुमार भारती, मोहम्मद मुजम्मिल, महेश कुमार, धनंजय कुमार सिंह, रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल चास मुफस्सिल थाना बोकारो शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *