40 हजार सुपारी देकर व्यावसायिक पार्टनर ने कराई थी हत्या

जमुनिया नदी में तैरते मिले बोरा बंद महिला के शव मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन

बोकारो / बेरमो / झारखंड: बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने 23 अप्रैल को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जमुनिया नदी में बोरे में बंद तैरते मिले महिला के शव मामले का उद्भेदन किया। कहा मृतका बेबी देवी चास थाना क्षेत्र की रहने वाली थी जिसे महिला के ही व्यवसायिक पार्टनर गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश ने दो अपराधियों शौकत रजा और जलेश्वर महतो को 40 हजार रुपए सुपारी देकर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का काम सौंपा था। फिर सुपारी किलर ने मृतक को भरोसे में लेकर स्विफ्ट कार में बैठाया और उसकी हत्या के बोरे में भरकर जमुनिया नदी में फेक दिया था।

मृतका के पति द्वारा जब पत्नी के व्यावसायिक पार्टनर गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश पर पत्नी की हत्या में शामिल होने की शंका जाहिर की गई तो पुलिस ने गुड्डू वर्णवाल सहित एक अन्य युवक अनिल कुमार को पकड़ा। जिन्होंने सख्ती से पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया।

जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने सुपारी किलर शौकत रजा और जलेश्वर महतो के साथ- साथ एक तीसरे युवक विवेक कुमार को भी गिरफ्तार किया जिसने सुपारी किलर और गुड्डू वर्णवाल को मिलाने का काम कर सौदा तय कराया था।

मामले पर कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनके पास से 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं वहीं घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी जब्त किया गया है जिसका JH09BG- 6008 है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *