बोकारो में लगने जा रहा है भर्ती कैंप, नौकरी मेला

बोकारो: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर कैंप-2 में 24 अप्रैल 2026 को एक भर्ती कैंप आयोजित किया जाएगा।

इस रोजगार कैंप में दो कंपनियां हिस्सा लेंगी, दोनों मिलकर 695 पदों पर भर्ती करेंगी। खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

पहली कंपनी 2Coms Consulting Pvt. Ltd. है, जो एसोसिएट, ऑर्डर बुकिंग एजेंट और एफ एंड बी सर्विस के लिए 640 पदों पर भर्ती करेगी।

चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 14,277 रुपये तक वेतन मिलेगा। साथ ही, फूड और रहने की सुविधा भी कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

दूसरी कंपनी NSS Security Agency है, जो सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 55 पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 14,000 से 16,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और जॉब लोकेशन बोकारो ही रहेगा।इस भर्ती कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का पंजीकरण अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे झारखंड नियोजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र की कॉपी, नियोजन निबंधन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर आना होगा।

1 Comment on “बोकारो में लगने जा रहा है भर्ती कैंप, नौकरी मेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *