
रविवार शाम नया मोड़ बस स्टैंड से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। बोकारो पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा बिहार ले जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में त्वरित छापेमारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा नया मोड़ बस स्टैंड में छापेमारी के दौरान 47 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन गांजा तस्करी मामले में दो व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
बरामद गांजा 47 पैकेटों में बंद था।
छापेमारी दल में सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास भी शामिल थे।


