बोकारो बलीडीह थाने के पुलिस पदाधिकारी घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी ले गई

झारखंड, बोकारो डेस्क: बोकारो बालीडीह थाने के ASI अयूब अंसारी को एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अपने अभियान को लगातार जारी रखे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एसीबी धनबाद की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो जिले के बलीडीह थाने क्षेत्र में तैनात सहायक अवर निरीक्षक अयूब अंसारी को घूस लेते नया मोड़ में गिरफ्तार किया है, केस डायरी के नाम पर मांगी थी रिश्वत, ASI अयूब अंसारी बालीडीह थाने में दर्ज एक मामले के अनुसंधानकर्ता थे, केस डायरी को कमजोर करने और आरोपी को राहत देने के बदले उन्होंने शिकायतकर्ता से मोटी रकम की मांग की थी।

पीड़ित व्यक्ति रिश्वत की रकम नहीं देना चाहता था इसलिए उसने इसकी शिकायत धनबाद एसीबी में की उसके बाद इस शिकायत का सत्यापन करवाया गया, शिकायत सही पाए जाने पर डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन कर योजना के मुताबिक जैसे ही पीड़ित व्यक्ति से एएसआई अयुब अंसारी ने नया मोड़ में केमिकल लगे रिश्वत की राशि पकड़ी वैसे ही पहले से घात लगाए एसीबी की बैठी हुई टीम ने चारों तरफ से घेर लिया।

एसीबी की टीम ने ASI के पास से रिश्वत के रुपए बरामद किए जब उनके हाथ धुलवाए गए तो पानी का रंग गुलाबी हो गया जो इस बात का पुख्ता सबूत है कि उन्होंने घुस के पैसे को लिया था गिरफ्तार करने के बाद ASI अयूब अंसारी को एसीबी की टीम धनबाद ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *