BPHO ने किया समर वेकेशन कैंप सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

बोकारो: जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला के सभागार में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में शनिवार को समर वेकेशन कैंप सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह का विधिवत उद्घाटन राजा दक्ष प्रजापति एवं संत गुनाराम को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति ने की। इस अवसर पर समाज के 131 बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का लगातार आयोजन करता रहेगा।

राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश पंडित ने संगठन के विस्तार एवं कुम्हार समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। वहीं, संगठन के बोकारो जिला अध्यक्ष राहुल प्रजापति ने कहा कि “बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। यदि उन्हें आज सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाए, तो वे अधिक ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर अग्रसर होंगे।”

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता कुमारी, प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के डॉ. जयदेव प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, रांची जिला अध्यक्ष रिंकी कुमारी, समाजसेवी शंकर प्रसाद महतो, बैद्यनाथ महतो, लखु प्रजापति, बोकारो जिला महासचिव अर्चना कुमारी, कोषाध्यक्ष कुश प्रजापति सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *