
रामगढ़, डेस्क: रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड के कसीयाखाप में 12 जून को अग्रगति संस्था के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, बैंक खाते में डीबीटी (DBT) लिंक कराने, तथा फ्रॉड कॉल और ओटीपी से संबंधित साइबर ठगी से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में गोमियां सीएफएल (CFL) को-ऑर्डिनेटर कमलेश कुमार महतो, ट्रेनर दीपांकर रॉय एवं बृजमोहन कुमार महतो उपस्थित रहे।


