
इस्लामिक नव वर्ष 1448 हिजरी के अवसर पर परिवार फाउंडेशन द्वारा KM Memorial Blood Bank, चास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कई समाजसेवी युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें 12 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवार फाउंडेशन के अध्यक्ष साजिद अंसारी ने की। इस अवसर पर समाजसेवी मोहम्मद सुल्तान अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ आरिफ अली, गुलाम रब्बानी, शमशाद एवं शमशेर सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि मोहम्मद सुल्तान अहमद ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने परिवार फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
संस्था के अध्यक्ष साजिद अंसारी ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


