पेटरवार में हर्षोल्लास से मनी कृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने मोहा मन

हमारा बोकारो पेटरवार डेस्क । प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और आकर्षक वेशभूषा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। कई स्थानों पर बच्चों द्वारा कृष्ण लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम होते ही भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *