25 सितंबर को एनएचएआई साइट का निरीक्षण करेंगे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी

हमारा बोकारो पेटरवार डेस्क । वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना के पैकेज-13 के निर्माण कार्य का गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी 25 सितंबर को साइट निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक कार्यालय, धनबाद की ओर से 17 सितंबर को संबंधित एजेंसी को पत्र जारी किया गया है।
पत्र के अनुसार, भारतमाला परियोजना के तहत हाइब्रिड एन्युइटी मोड में लेपो गांव में NH-320 के जंक्शन से कमलापुर गांव (झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा) तक करीब 28.7 किलोमीटर लंबाई में छह लेन ग्रीनफील्ड वाराणसी-रांची-कोलकाता हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। सांसद के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर निर्माण एजेंसी को साइट विजिट के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पत्र की प्रतिलिपि एनएचएआई के रांची क्षेत्रीय कार्यालय और संबंधित इंजीनियरिंग एजेंसी को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *